Bhulekh Bihar 2025 – (Bihar Bhumi जानकारी) Land Record Bihar, खेसरा, भू नक्शा @ biharbhumi.bihar.gov.in

नमस्कार मित्रो आप सभी के बीच लेके आए हैं, बिहार राज्य की राजस्व विभाग प्रणाली जिसमें जमीनों का रिकॉर्ड समाहित किया गया हैं। अगर आपकी बिहार राज्य में निवास करते हैं और अपने जमीन संबंधित राजेश्वरी कोड के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके माध्यम से अपनी जमीन का संपूर्ण जानकारी आप अपने पास रख सकते हैं। बिहार सरकार का यह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग वेब पोर्टल बिहार के नागरिकों एवं लोगों के सुविधाजनक विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शुरू किया है।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ‘बिहार भूमि’ पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अनेक प्रकार की सामग्री जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। जैसे

  • अपना खाता (RoR) देख सकते हैं,इस सेवा के माध्यम से आप अपने भूमि रिकॉर्ड (अधिकार अभिलेख) की प्रति ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर जिला, अंचल, मौजा आदि का चयन करके खाता संख्या, खेसरा संख्या या खाताधारी के नाम से खोज की जा सकती है।
  • जमाबंदी पंजी देखें: यह सेवा भूमि की जमाबंदी पंजी की प्रति ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करती है। उपयोगकर्ता जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि का चयन करके विभिन्न विकल्पों से जमाबंदी पंजी खोज सकते हैं।
  • भू-नक्शा देखें: इस सेवा के माध्यम से आप अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए भू-नक्शा बिहार पोर्टल पर जाकर जिला, अंचल, मौजा आदि का चयन करके प्लॉट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • दाखिल खारिज (म्यूटेशन) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें: भूमि के स्वामित्व में परिवर्तन (दाखिल खारिज) के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए उपयोगकर्ता को पोर्टल पर पंजीकरण करके आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।
  • दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति देखें: यदि आपने दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया है, तो आप इस सेवा के माध्यम से अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • आम सूचना, बिहार सरकार राज्यसभा भूमि सुधार के माध्यम से आप आम सूचना को भी प्राप्त कर सकते हैं जिसमें अपना खाता देखने के लिए भू अभिलेख पोर्टल पर उपस्थित थे जिसमें जिला, तहसील अंचल, मोजा हल्का ब्लॉक को सबमिट करने के बाद आसानी से देख सकते हैं।

अधिकारिक वेबसाइट: biharbhumi.bihar.gov.in

बिहार भूमि पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं का लाभ

बिहार सरकार राजापुर प्रणाली एवं भूमि सुधार विभाग हेतु आप अनेक प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। जैसे

  • बिहार राज्य का भू मानचित्र नक्शा भी देख सकते हैं।
  • इसी के साथ इमेपिंग के कार्य शीघ्रता से देख सकते हैं।
  • बिहार राज्य की ऑनलाइन जमाबंदी पंजीयन देख सकते हैं
  • बिहार भूमि न्यायाधिकरण से संबंधित जो भी कार्य हैं देखे जा सकता है।
  • और इसी के साथ भू अभिलेख पोर्टल जिसमें अंचल अभिलेख भवन वह अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय विभाग से संबंधित सभी कार्य एवं जानकारी को ऑनलाइन तरीके से देख सकते हैं।
  • ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन कैसे करें यह भी देख सकते हैं।
  • दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति ।
  • निबंध की स्थापना खारिज का प्रपत्र।
  • ऑनलाइन एलपीसी आवेदन भी कर सकते हैं।
  • इसी के साथ एलपीसी आवेदन का स्टेटस भी देख सकते हैं।
  • भूमि के लगन संबंधित जानकारी,
  • परिमार्जन एवं परिमार्जन प्लस और इसी के साथ परिमार्जन प्लस आवेदन की स्थिति को कैसे देखें यह सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • सरकारी जमीन का दाखिल खारिज करने की प्रक्रिया जैसेसुविधा।
  • रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली
  • नागरिकों की सुविधा के बारे में सभी प्रकार की जानकारी
  • परिमार्जन एप्लीकेशन लिस्ट जिसमें रिवर्टेड बाय सीओ से जनरेट सभी प्रकार की डिटेल।
  • न्यूट्रीशन डिफेक्ट चेक स्थिति और म्यूटेशन एप्लीकेशन लिस्ट की जानकारी के बारे में।
  • और इसी के साथ आधार कार्ड मोबाइल नंबर सीडिंग की जानकारी।
  • एसएमएस संबंधित अलर्ट सेवा की जानकारी।
  • दाखिल खारिज वाद पर होने वाली आपत्ति दर्ज की स्थिति
  • डिजिटल सेवा कनेक्ट के साथ लॉगिन करने की प्रक्रिया। इत्यादि प्रकार की बिहार राजस्व भूमि सुधार है हेतु जो भी जानकारी जमीन से जुड़ी हुई है वह इस पोर्टल के माध्यम से आपको सुविधा अनुसार देखने के लिए बहाल की गई है।

Bihar Bhumi Portal पर सूचना की जानकारी

आपको Bihar Bhumi पोर्टल वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें बिहार राज्य के 38 जिले वह उप जिला कार्यालय इसी के साथ 534 ब्लॉक स्तरीय भूमि सुधार विभाग शामिल किए गए हैं जिसमें नागरिकों को सेवा प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते हैं जैसे

  • सार्वजनिक प्रयोजन के लिए भूमिका अधिग्रहण
  • सरकारी भूमि का संरक्षण
  • सरकारी जमीन का पट्टा
  • जमीन का सर्वेक्षण एवं सीमांकन
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन एवं नियंत्रण
  • जमीन अभिलेख का रखरखाव एवं आधुनिकरण।
  • सरकारी जमीन का राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालय और संस्थाओं को हस्तांतरण करने की प्रक्रिया।
  • सड़क उपकरण, स्वास्थ्य उपकरण, शिक्षा उपकरण इत्यादि के साथ-साथ भूमि राजस्व का संग्रहण करने की प्रक्रिया भी शामिल।

नोट

हमारे इस साइड के माध्यम से जो भी जानकारी आपको दी गई है वह इंटरनेट और सोशल मीडिया के द्वारा प्रेषित की गई।

Leave a Comment