नमस्कार दोस्तों आपको बताया जाएगा इस टॉपिक में की मध्य प्रदेश राज्य का भू नक्शा आपको कैसे ऑनलाइन तरीके से बिल्कुल सरल प्रक्रिया में देख सकते हैं, MP भू-नक्शा घर बैठे ऑनलाइन देखें, मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने राज्य की सभी जमीनों के नक्शे और भू-अभिलेख को ऑनलाइन कर दिया है | अब आप MP भूलेख नक्शा पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे ही देख और डाउनलोड कर सकते हैं |
पहले जब हमें मध्यप्रदेश राज्य की किसी भी भूमि का भू-मानचित्र प्राप्त करना होता था, तब हमें पटवारी और तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे | लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपी भूलेख नक्शा से संबंधित विवरण को घर बैठे ही ऑनलाइन देखा जा सकता है |
MP भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के फायदे।
खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख और जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं, ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड की जांच करके आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं | किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे सुविधा मिलती रहेगी |
MP भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट खोलें, और Mp भू नक्शा साइट पोर्टल पर जाएं, स्थान चुनें जो जिला, तहसील और गांव का नाम दर्ज करना होगा |

- उसके बाद खसरा नंबर दर्ज करें, अपनी जमीन की सही जानकारी के लिए खसरा नंबर डालें |

- फिर नक्शा देखें, स्क्रीन पर आपकी भूमि का नक्शा दिखेगा। यदि जरूरत हो तो नक्शा डाउनलोड करके सेव या प्रिंट कर सकते हैं |
भू-अभिलेख भूमि का रिकॉर्ड कैसे प्राप्त करें?
- आप MP भू-अभिलेख पोर्टल पर जाएं |
- खसरा नंबर या खातेदार का नाम डालें |
- बी-1, खतौनी, और खसरा रिपोर्ट देखें और डाउनलोड करें |
- अब आपको अपनी जमीन की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस कुछ आसान स्टेप्स में MP भू-नक्शा और भू-अभिलेख ऑनलाइन देखें |
Mp भू-नक्शा क्या है?
किसी भी भूमि का भू-मानचित्र उस भूमि की वास्तविक भौगोलिक स्थिति को प्रदर्शित करता है | आप एमपी भूलेख मानचित्र को मध्यप्रदेश राजस्व विभाग द्वारा प्रदान किए गए आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं और भूमि से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच कर सकते हैं |
मध्य प्रदेश Mp के जिलों की जोड़ी सूची
जिला 1 | जिला 2 |
---|---|
आगर मालवा | खरगौन |
अलीराजपुर | मंडला |
अनूपपुर | मंदसौर |
अशोकनगर | मुरैना |
बालाघाट | नरसिंहपुर |
बड़वानी | नीमच |
बैतूल | निवाड़ी |
भिण्ड | पन्ना |
भोपाल | रायसेन |
बुरहानपुर | राजगढ़ |
छतरपुर | रतलाम |
छिंदवाड़ा | रीवा |
दमोह | सागर |
दतिया | सतना |
देवास | सीहोर |
धार | सिवनी |
डिंडौरी | शहडोल |
गुना | शाजापुर |
ग्वालियर | श्योपुर |
हरदा | शिवपुरी |
होशंगाबाद | सीधी |
इंदौर | सिंगरौली |
जबलपुर | टीकमगढ़ |
झाबुआ | उज्जैन |
कटनी | उमरिया |
खण्डवा | विदिशा |
एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखें
- मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भू-नक्शा मध्यप्रदेश को ऑनलाइन कैसे देखा और खरीदा जा सकता है? इसका संपूर्ण विवरण दिया गया है | मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (प्रमाणित प्रति) खरीदें |
- मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (प्रमाणित प्रति खरीदने के लिए सबसे पहले आपको राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा और |
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर ही “ग्राम नक्शा क्रय” का विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनें |
- अब आपके सामने एक नया पोर्टल खुल जाएगा | यहां आपको पहले Sign Up करना होगा, फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉग इन करें |
- लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा। फिर View बटन पर क्लिक करें |
- आपके द्वारा चुने गए गांव का नक्शा खुल जाएगा | नक्शे की कीमत भी स्क्रीन पर दिखाई देगी |
- नक्शा किस उद्देश्य से आवश्यक है, यह विवरण दर्ज करे, T&C को स्वीकार करें और फिर Proceed बटन पर क्लिक करें |
- अब आपके सामने भुगतान (पेमेंट) विकल्प आ जाएगा |
जब आप भुगतान पूरा कर लेते हैं, तो आपने जो डाक पता (Postal Address) दर्ज किया है, उस पते पर नक्शा भेज दिया जाता है |
Note
हमारे इस आर्टिकल पोस्ट में दी जा रही जानकारी आपको सोशल मीडिया ओर इंटरनेट सर्विस के जरिए पहुंचाई जा रही है |