नमस्कार दोस्तों आपको बताया जाएगा इस टॉपिक में की मध्य प्रदेश राज्य का भू नक्शा आपको कैसे ऑनलाइन तरीके से बिल्कुल सरल प्रक्रिया में देख सकते हैं, MP भू-नक्शा घर बैठे ऑनलाइन देखें, मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने राज्य की सभी जमीनों के नक्शे और भू-अभिलेख को ऑनलाइन कर दिया है। अब आप MP भूलेख नक्शा पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे ही देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले जब हमें मध्यप्रदेश राज्य की किसी भी भूमि का भू-मानचित्र प्राप्त करना होता था, तब हमें पटवारी और तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपी भूलेख नक्शा से संबंधित विवरण को घर बैठे ही ऑनलाइन देखा जा सकता है।
MP भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के फायदे।
खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख और जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं, ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड की जांच करके आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे सुविधा मिलती रहेगी।
MP भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट खोलें, और Mp भू नक्शा साइट पोर्टल पर जाएं, स्थान चुनें जो जिला, तहसील और गांव का नाम दर्ज करना होगा।

- उसके बाद खसरा नंबर दर्ज करें, अपनी जमीन की सही जानकारी के लिए खसरा नंबर डालें।

- फिर नक्शा देखें, स्क्रीन पर आपकी भूमि का नक्शा दिखेगा। यदि जरूरत हो तो नक्शा डाउनलोड करके सेव या प्रिंट कर सकते हैं।
भू-अभिलेख भूमि का रिकॉर्ड कैसे प्राप्त करें?
- आप MP भू-अभिलेख पोर्टल पर जाएं।
- खसरा नंबर या खातेदार का नाम डालें।
- बी-1, खतौनी, और खसरा रिपोर्ट देखें और डाउनलोड करें।
- अब आपको अपनी जमीन की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस कुछ आसान स्टेप्स में MP भू-नक्शा और भू-अभिलेख ऑनलाइन देखें!
Mp भू-नक्शा क्या है?
किसी भी भूमि का भू-मानचित्र उस भूमि की वास्तविक भौगोलिक स्थिति को प्रदर्शित करता है। आप एमपी भूलेख मानचित्र को मध्यप्रदेश राजस्व विभाग द्वारा प्रदान किए गए आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं और भूमि से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश Mp के जिलों की जोड़ी सूची
जिला 1 | जिला 2 |
---|---|
आगर मालवा | खरगौन |
अलीराजपुर | मंडला |
अनूपपुर | मंदसौर |
अशोकनगर | मुरैना |
बालाघाट | नरसिंहपुर |
बड़वानी | नीमच |
बैतूल | निवाड़ी |
भिण्ड | पन्ना |
भोपाल | रायसेन |
बुरहानपुर | राजगढ़ |
छतरपुर | रतलाम |
छिंदवाड़ा | रीवा |
दमोह | सागर |
दतिया | सतना |
देवास | सीहोर |
धार | सिवनी |
डिंडौरी | शहडोल |
गुना | शाजापुर |
ग्वालियर | श्योपुर |
हरदा | शिवपुरी |
होशंगाबाद | सीधी |
इंदौर | सिंगरौली |
जबलपुर | टीकमगढ़ |
झाबुआ | उज्जैन |
कटनी | उमरिया |
खण्डवा | विदिशा |
एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखें
- मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भू-नक्शा मध्यप्रदेश को ऑनलाइन कैसे देखा और खरीदा जा सकता है? इसका संपूर्ण विवरण दिया गया है। मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (प्रमाणित प्रति) खरीदें।
- मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (प्रमाणित प्रति खरीदने के लिए सबसे पहले आपको राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा और।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर ही “ग्राम नक्शा क्रय” का विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनें।
- अब आपके सामने एक नया पोर्टल खुल जाएगा। यहां आपको पहले Sign Up करना होगा, फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
- लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा। फिर View बटन पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा चुने गए गांव का नक्शा खुल जाएगा। नक्शे की कीमत भी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- नक्शा किस उद्देश्य से आवश्यक है, यह विवरण दर्ज करे, T&C को स्वीकार करें और फिर Proceed बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने भुगतान (पेमेंट) विकल्प आ जाएगा।
जब आप भुगतान पूरा कर लेते हैं, तो आपने जो डाक पता (Postal Address) दर्ज किया है, उस पते पर नक्शा भेज दिया जाता है।
Note
हमारे इस आर्टिकल पोस्ट में दी जा रही जानकारी आपको सोशल मीडिया ओर इंटरनेट सर्विस के जरिए पहुंचाई जा रही है।