Bhulekh Indore – मध्यप्रदेश राज्य का खसरे से जानें जमाबंदी खतौनी का रिकॉर्ड ऑनलाइन मोड जरिये

नमस्कार दोस्तों आपके सामने लेके आये MP में Bhulekh इंदौर के ज़मीन का रिकॉर्ड अब आप भी अपने घर या कही पर बैठे हो तो तो देख कर सारी इनफार्मेशन को देख सकते है | अगर आपके भी ज़मीन इंदौर क्षेत्र में आती है उसको किसी भी जानकारी के साथ में बिलकुल आसानी से देख सकते है |

इंदौर का भूमि रिकॉर्ड – अगर आप इंदौर जिले की ज़मीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आपको मध्यप्रदेश राजस्व विभाग की सरकारी वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही इंदौर (Land Record Indore) से जुड़े सारे ज़मीन के दस्तावेज़ चेक करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आप खसरा और खतौनी की नकल भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो इंदौर जिले से संबंधित हैं |

Bhulekh Indore

भू अभिलेख की प्रतिलिपि के प्रकार

  • साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि – इस प्रकार की भू अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए आपको एमपी भूलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती | इसे आप बिना किसी शुल्क के मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं | हालांकि, यह प्रतिलिपि केवल जानकारी के उद्देश्य से ही उपयोग की जा सकती है |
  • डिजिटल साइन वाली भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस प्रतिलिपि को हासिल करने के लिए आपको MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है | इसे पाने के लिए आपको कुछ शुल्क चुकाना पड़ता है | इस प्रतिलिपि को आप किसी भी सरकारी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह कानूनी तौर पर मान्य होती है |

इंदौर भूलेख खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन देखें

  • इंदौर भूलेख mp का ज़मीन खतौनी ,जमाबंदी का राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ओफिसिअल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा, उसके बाद |
  • होम पेज पर आपको भू अभिलेख का आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करने के बाद |
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे। क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं? इस विकल्प को चुनें और Yes पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको उस भाषा का चुनाव करना होगा, जिसमें आप भूलेख रिकॉर्ड देखना चाहते हैं |
  • अगर आपके पास भूमि स्वामी की ID , ULPIN नंबर या भूभाग यूनिक आईडी है, तो इन्हें भरकर आप रिकॉर्ड सर्च कर सकते हैं | अगर आपके पास ये जानकारी नहीं है, तो आप नाम के द्वारा भी खसरा खतौनी रिकॉर्ड ढूंढ सकते हैं |
  • इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव का नाम चुनना होगा। फिर आपको तीन विकल्प मिलेंगे, जिनमें से एक चुनें: भू-स्वामी, खसरा संख्या, प्लॉट संख्या इनमें से जो आपको आसान लगे, उसे चुन सकते हैं | अगर आप भू-स्वामी का विकल्प चुनते हैं, तो आपके सामने सभी भू-स्वामियों की लिस्ट आएगी | फिर जिनका रिकॉर्ड देखना है, उनका नाम चुनें और फिर खसरा या प्लॉट संख्या का चयन करें | इसके बाद, कैप्चा कोड को सही से भरना होगा और डिटेल को देखने पर क्लीक करके सारी जानकारी देख सकते है है |
  • अब आपके सामने भू अभिलेख का रिकॉर्ड खुल जाएगा | आप भूखंड से संबंधित जानकारी (खतौनी) पर क्लिक करके खतौनी का विवरण देख सकते हैं |
  • अगर आपको खसरा देखना है, तो भू-भाग विवरण में खसरा देखें पर क्लिक करें। अब खसरे का पूरा विवरण दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं | इस तरह से आप इंदौर जिले के भूलेख खसरा खतौनी रिकॉर्ड को आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं |

Note

हमारे इस आर्टिकल पोस्ट में दी जा रही जानकारी आपको सोशल मीडिया ओर इंटरनेट सर्विस के जरिए पहुंचाई जा रही है |