नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य के जमीन संबंधित भू राजस्व रिकॉर्ड देखने के लिए आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने नाम से अपनी जमीन का सारा का सारा बायोडाटा निकाल सकते हैं। जिसमें आपको मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल पर अब ज़मीन से जुड़ी सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।
मध्यप्रदेश सरकार ने भूमि से संबंधित सभी सेवाओं को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने के लिए mpbhulekh.gov.in पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट की मदद से ज़मीन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कार्यवाही कर सकते हैं। अब ज़मीन का रिकॉर्ड देखने या किसी प्रमाणित दस्तावेज़ की जरूरत होने पर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
आज के इस लेख में हम आपको मोबाइल फोन के माध्यम से नाम अनुसार खसरा-खतौनी/ जमाबंदी देखने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाएंगे, ताकि आप आसानी से अपनी ज़मीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें।
MP भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध भूमि रिकॉर्ड्स को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, जिससे नागरिकों को सटीक और नवीनतम जानकारी प्राप्त हो सके। यह पोर्टल पारदर्शिता को बढ़ावा देता है और भूमि से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने में भी सहायक भी प्रदान करती हैं।
MP खसरा खतौनी नाम अनुसार देखने की प्रक्रिया
अगर आप भी मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपनी या किसी अन्य खाताधारक के नाम से खसरा खतौनी (भू-अभिलेख) देखना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन और आसान हो गई है। राज्य सरकार ने MP भूलेख पोर्टल पर भूमि से जुड़ी सभी जानकारियाँ डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई हैं।
MP Bhulekh पर ऑनलाइन खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और इस पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको जानकारी के साथ होम पेज आइकन पर भू अभिलेख या खसरा खतौनी जमाबंदी के ऑप्शन पर क्लिक करके उसको पूरा करना होगा।

- फिर आपको जरूरी जानकारी भरने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारियाँ दर्ज करनी होंगी, भू-भाग यूनिक आईडी (ULPIN) या खाताधारक का नाम,जिला का नाम, तहसील, गाँव का नाम और खसरा संख्या या प्लॉट नंबर, गाटा संख्या ये सब डालकर भरना होगा।
- उसके बाद रिकॉर्ड खोजें और कैप्चर कोड डालकर जानकारी देख सकते हैं ।
- उसके बाद आप अपना खसरा खतौनी डाउनलोड करके प्रिंट आउट रख सकते हैं और आपका नाम से भूमि संबंधित सारा रिपोर्ट दिखाई देगा जिसको देख सकते हैं
MP Bhulekh Portal का फायदा
- इसमें डिजिटल भू-अभिलेख के जरिए अब ज़मीन संबंधी जानकारी के लिए तहसील जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- समय की बचत का उपयोग घर बैठे कुछ ही मिनटों में भूमि रिकॉर्ड देख सकते हैं।
- विश्वसनीय जानकारी के साथ सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध डेटा सही और प्रमाणित होता है।
- नवीनतम अपडेट के साथ पोर्टल समय-समय पर रिकॉर्ड को अपडेट करता है, जिससे आपको सटीक जानकारी मिलती है।
- इस प्रक्रिया से आप अपनी भूमि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी संपत्ति विवाद से बच सकते हैं।
MP bhulekh पोर्टल का उपयोग
मध्यप्रदेश में जमीन के कागज (भू-अभिलेख) देखने के लिए आप एमपी भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh Portal) या MP Bhunaksha पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण तरीके दिए गए हैं जिसमें आप ऑनलाइन भूलेख पोर्टल से जमीन का विवरण देख सकते हैं। जैसे नाम से जमीन के मालिक की जानकारी निकालना, यदि आपके पास खसरा नंबर नहीं है, तो आप नाम से सर्च कर सकते हैं। अगर कोई समस्या आती है, तो लोकल तहसील या पटवारी कार्यालय में जाकर भी जानकारी ले सकते है।
Note
जो भी इस साइड के माध्यम से जानकारी आपको उपलब्ध कराई जा रही है वह इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।