Jabalpur Bhulekh – खसरा नंबर से जमाबंदी जमीन खतौनी का रिकॉर्ड देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया

नमस्कार मित्रों आपको बता दें कि जबलपुर भूलेख पोर्टल पर आसानी से सारा भूमि का रिकॉर्ड देखने के लिए इस आर्टिकल में बताया जाएगा। यदि आप जबलपुर जिले के खसरा (भूमि का विस्तृत विवरण) और खतौनी (भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड) ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एमपी भूलेख पोर्टल आपकी सहायता करेगा। यह पोर्टल भूमि से संबंधित विभिन्न सेवाएँ प्रदान करता है, जिससे नागरिक अपनी भूमि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आप एमपी भूलेख किसी भी जिले की जमीन की जानकारी ऑनलाइन 5 मिनट में देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी भूलेख (MP Bhulekh) पोर्टल को डिजिटल रूप से सक्षम किया है, जिससे नागरिक खसरा, खतौनी, भूखंड विवरण, और स्वामित्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं। अब आपको पटवारी कार्यालय या तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बस अपने मोबाइल या लैपटॉप से 5 मिनट में जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ों की नकल (डिजिटल कॉपी) डाउनलोड कर सकते हैं।

Official Website:-  mpbhulekh.gov.in

General Land Record Copy

साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि नि:शुल्क उपलब्ध यह प्रतिलिपि बिल्कुल मुफ्त में देखी जा सकती है। कोई रजिस्ट्रेशन आवश्यक नहीं इसे प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन या पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होती। जानकारी हेतु उपयोग: यह प्रतिलिपि केवल व्यक्तिगत जानकारी और रिकॉर्ड जांचने के लिए उपयोगी है और इसमें कानूनी रूप से मान्य नही इस प्रतिलिपि का उपयोग कोर्ट केस, बैंक लोन, या अन्य आधिकारिक कार्यों में नहीं किया जा सकता।

कैसे प्राप्त करें?

इसके लिए आपको सबसे पहले MP Bhulekh पोर्टल पर जाना होगा। और अपने जिला, तहसील, और गाँव का चयन करना होगा। फिर भूमि स्वामी का नाम या खसरा नंबर डालें जानकारी प्राप्त करके इसको PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं

Jabalpur Bhulekh

Digitally Signed Land Record Copy

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि यह कानूनी रूप से मान्य हैं यह प्रतिलिपि सरकारी व कानूनी कार्यों में मान्य होती है और इसमें रजिस्ट्रेशन आवश्यक है इसे प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) करना अनिवार्य है। प्रमाणित और डिजिटल हस्ताक्षर युक्त, जिसमें यह राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल रूप से प्रमाणित होती है। अधिकृत कार्यों के लिए उपयुक्त इस दस्तावेज़ का उपयोग बैंक लोन, संपत्ति विवाद, जमीन खरीद-बिक्री, सरकारी योजनाओं, और अन्य आधिकारिक प्रक्रियाओं में किया जा सकता है। शुल्क देना होगा, इसमें इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए एक निश्चित शुल्क देना पड़ता है।

इसको कैसे प्राप्त करें?

आप इसको देखने के लिए सबसे पहले mp राज्य का भूलेख राजस्व विभाग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और दिए ऑप्शन डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि लेने पर क्लिक करने के बाद मांगी जा रही राशि का भुगतान करना होगा। उसके बाद इसको डाउनलोड करके पीडीएफ भी ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण

यदि आपको सिर्फ जानकारी लेनी है, तो साधारण प्रतिलिपि पर्याप्त है, यदि बैंक, कोर्ट, या सरकारी दफ्तर में पेश करने के लिए दस्तावेज चाहिए, तो डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि लें, पंजीकरण और शुल्क भुगतान के बाद ही प्रमाणित प्रतिलिपि मिलेगी। पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी नियमित रूप से अपडेट होती रहती है, इसलिए अगर कोई त्रुटि मिले, तो तहसील कार्यालय से पुष्टि करें।

Jabalpur Bhulekh जमाबंदी खतौनी नकल रिकॉर्ड देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया इस प्रकार

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।
  • उसके बाद होम पेज आइकन पर भू अभिलेख को ओपन करना होगा।
  • यहाँ पर दो विकल्प दिखाई देता हैं. आप की क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं को चुने और Yes पर क्लिक करें।
  • फिर आपको जिस भाषा में भूलेख रिकॉर्ड की ऑनलाइन प्रतिलिपि चाहिए. उस भाषा को चूज करना पड़ेगा।
  • भूमिस्वामी आईडी, ULPIN वाली संख्या, भू भाग यूनिक आईडी संख्या पता हैं. तो इस्तेमाल करके अपने भू अभिलेख रिकॉर्ड को ऑनलाइन मोड में सर्च कर सकते हैं। यदि आपको यह पता नहीं हैं. आप नाम के द्वारा भी जबलपुर भूलेख का खसरा खतौनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन खोज सकते हैं।
  • भूलेख पर अब अपने जिला, तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें. फिर आपको खसरा खतौनी को सर्च करने के लिए तीन स्टेप दिए जाएंगे।
  • सबसे पहले भू-स्वामी,खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन फिर खसरा संख्या और प्लाट संख्या तीनो में से किसी को भी अपने सुविधा अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने भू मालिक की खतौनी लिस्ट खुल जाएगी, उसमें कैप्चा कोड को डालकर भूखंड से संबंधित जानकारी खतौनी विवरण को देख सकते हैं।
  • जमीन रिकॉर्ड को देखकर डाउनलोड करके पीडीएफ फाइल को प्रिंट कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी भूलेख (MP Bhulekh) पोर्टल को डिजिटल रूप से सक्षम किया है, जिससे नागरिक खसरा, खतौनी, भूखंड विवरण, और स्वामित्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं। अब आपको पटवारी कार्यालय या तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बस अपने मोबाइल या लैपटॉप से 5 मिनट में जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ों की नकल (डिजिटल कॉपी) डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब एमपी के किसी भी जिले की जमीन की जानकारी अपने मोबाइल से 5 मिनट में देख सकते हैं। न तो पटवारी के पास जाने की जरूरत है, न तहसील में लाइन लगाने की। घर बैठे ही ऑनलाइन अपने खेत, प्लॉट या जमीन का पूरा ब्यौरा निकालें और अगर ज़रूरत हो, तो डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Note:- हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको सोशल मीडिया ओर इंटरनेट सर्विस के जरिए पहुंचाई गई हैं।

Leave a Comment