Bhulekh Gwalior – ग्वालियर जमीन का खसरा जमाबंदी खतौनी नकल रिकॉर्ड देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया

भूलेख ग्वालियर, यदि आप ग्वालियर जिले की जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो मध्यप्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप भू-अभिलेख (Bhulekh) से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे खसरा, खतौनी, भूमि रिकॉर्ड की नकल, आदि घर बैठे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

भू-अभिलेख प्रतिलिपि के प्रकार

  • सामान्य भू-अभिलेख प्रतिलिपि – यह एक सामान्य जानकारी हेतु दी जाने वाली प्रतिलिपि है, जिसे एमपी भूलेख पोर्टल से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इसे निकालने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, यह केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए होती है और कानूनी कार्यों में मान्य नहीं होती।
  • डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि – यह कानूनी रूप से प्रमाणित प्रतिलिपि होती है, जिसे किसी भी सरकारी या आधिकारिक कार्य में उपयोग किया जा सकता है। इसे प्राप्त करने के लिए एमपी भूलेख पोर्टल पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य होता है। इस प्रतिलिपि को निकालने के लिए एक निर्धारित शुल्क चुकाना पड़ता है। क्योंकि यह डिजिटल रूप से प्रमाणित होती है, इसलिए इसे न्यायालय, सरकारी विभागों, बैंक आदि में कानूनी दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Bhulekh Gwalior खतौनी नकल रिकॉर्ड देखने का प्रोसेस

Bhulekh Gwalior
  • ग्वालियर भूलेख का जमीन रिकॉर्ड देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट एमपी bhulekh.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर आपके सामने होम पेज आइकॉन दिखाई देगा उसमें भू अभिलेख का चयन करके उसको आगे प्रक्रिया करना पड़ेगा।
  • आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें आपको भू अभिलेख के जरिए कचरा नंबर खोजना जिसमें यश पर क्लिक करके आगे प्रक्रिया करें।
  • जिस भाषा में रिकॉर्ड चाहिए उसको भूलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन प्रतिलिपि को प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास भूमिस्वामी आईडी, ULPIN संख्या या भू-भाग यूनिक आईडी उपलब्ध है, तो आप इनका उपयोग करके भू-अभिलेख रिकॉर्ड को ऑनलाइन खोज सकते हैं। लेकिन यदि ये विवरण आपके पास नहीं हैं, तो आप अपने नाम के माध्यम से भी खसरा-खतौनी का रिकॉर्ड ऑनलाइन खोज सकते हैं।
  • फिर अपने जिले और तहसील का नाम और गांव के नाम का चुनाव करके अपने खसरा नंबर खतौनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन 3 तरह से देख सकते हैं जैसे भू स्वामी के नाम से, खसरा नंबर से, प्लॉट संख्या के माध्यम से देख सकते हैं।
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। यहाँ भूमिस्वामी विकल्प चुना गया है। जैसे ही आप इसे चुनते हैं, भूमिस्वामियों की सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब जिस व्यक्ति की भूमि जानकारी देखनी हो, उसके नाम को चुनें। इसके बाद खसरा संख्या या प्लॉट नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा को सही-सही भरें और विवरण देखें बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी भूमि से संबंधित पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  • अब आपके सामने भूमि अभिलेख अभिलेख खुल जाते हैं। आप भूमि खंड से जुड़ी जानकारी अधिकार अभिलेख पर क्लिक करके अधिकार अभिलेख का विवरण देख सकते हैं।
  • खसरा देखने के लिए भूमि खंड विवरण अनुभाग में जाएं और खसरा विवरण में दिए गए आइकन पर क्लिक करें। इससे आपके समक्ष खसरा का संपूर्ण अभिलेख प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Note:- इस साइट पर जानकारी दी गई वह इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है।

Leave a Comment