नमस्कार साथियों भूलेख भोपाल के मध्यप्रदेश में आप का स्वागत है, आइए जानते हैं कि खसरा संख्या से अपने खेत जमीन का खतौनी जमाबंदी B1 रिकॉर्ड को कैसे आप भी आसान तरीके से देख सकते हैं। भूमि संबंधित रिकॉर्ड देखने के लिए mp सरकार ने अनेकों पृथक प्रयास किया है, अगर आप भोपाल जिले का भू अभिलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने सभी जिलों के भू अभिलेख रिकॉर्ड को डिजिटल बना दिया है। अब आप घर बैठे ही भोपाल का भू अभिलेख रिकॉर्ड देख सकते हैं।

MP भू अभिलेख प्रतिलिपि के टाइप
- Mp की यह भू राजस्व विभाग की प्रणाली जिसमें जमीनों का रिकॉर्ड समाहित किया गया है, साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि इस प्रतिलिपि को आप एमपी भूलेख पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन के मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इसे केवल जानकारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसे पाने के लिए कुछ शुल्क देना पड़ेगा। यह कानूनी रूप से मान्य होती है, और इसे सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Bhulekh Bhopal खसरा खतौनी B1 रिकॉर्ड कैसे देखें
- मध्य प्रदेश के अंतर्गत भूलेख भोपाल खतौनी खसरा संख्या के हिसाब से B1 रिकॉर्ड देखने का सरल प्रोसेस,
- सबसे पहले आप एमपी bhulekh.gov.in की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसमें
- आपको पोर्टल पर होम स्क्रीन पर Bhu Abhilekh पर जाना होगा, यहां आपको पूछा जाएगा, क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं? इसके ऑप्शन को चुनना होगा। उसके बाद
- अब आपको उस भाषा का चुनाव करना होगा, जिसमें आप रिकॉर्ड देखना चाहते हैं।
- यदि आपके पास ULPIN संख्या, भू भाग यूनिक आईडी या भूमिस्वामी आईडी उपलब्ध है, तो इन्हें भरकर आप रिकॉर्ड खोज कर सकते हैं। अगर ये जानकारी आपके पास नहीं है, तो आप नाम से भी खसरा खतौनी रिकॉर्ड देख सकते हैं।
- उसके बाद आपको अब अपना जिला का नाम, तहसील और गांव का नाम चुनना होगा। फिर आपको तीन विकल्प मिलेंगे
- जिसमें भू-स्वामी के नाम से ,खसरा संख्या, प्लाट संख्या इनमें से कोई भी लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप भू-स्वामी का विकल्प चुनते हैं, तो आपके सामने भू-स्वामियों की लिस्ट आ जाएगी।
- जिनका रिकॉर्ड देखना है, उनका नाम चुनें और फिर खसरा या प्लाट संख्या का चयन करें। इसके बाद, कैप्चा कोड को सही से भरें और विवरण देखें पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने भू अभिलेख रिकॉर्ड खुल जाएगा। आप भूखंड से संबंधित जानकारी (खतौनी) पर क्लिक करके खतौनी का विवरण देख सकते हैं।
- खसरा देखने के लिए, भू-भाग विवरण में खसरा देखें पर क्लिक करें। अब आपके सामने खसरे का पूरा विवरण खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस तरह से आप भोपाल जिले का खसरा और खतौनी रिकॉर्ड आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
हमें उम्मीद है की आपको आर्टिकल पसंद और अच्छा लगा होगा।
विशेष
Bhulekh Bhopal Mp के आर्टिकल पोस्ट में बताई गई जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी इसी तरह और भी कई जानकारी आपको मिलेगी न्यू अपडेट में, पोस्ट को अधिक लाइक करे और कमेंट करे और शेयर जरूर करें, धन्यवाद
Note
सारी जानकारी आपको दी हैं वह सोशल मीडिया और इंटरनेट के द्वारा आर्टिकल पोस्ट के जरिए आप तक पहुंचाई गई हैं।